फ्रांस में मैक्रों ने राष्ट्रपति चुनाव जीता (लीड-1)

पेरिस, 8 मई (आईएएनएस)। फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों ने जीत दर्ज कर ली है।

देश में रविवार को हुए अंतिम दौर के चुनाव में मैक्रों ने धुर दक्षिपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को हराकर जीत हासिल की है। मैक्रों को 2.07 करोड़ वोट मिले हैं जबकि ले पेन को 1.06 करोड़ वोट मिलें।

बीबीसी ने फ्रांस के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि मैक्रों को कुल 66.06 फीसदी वोट मिले जबकि ले पेन 33.94 फीसदी वोट मिले।

अंतिम दौर के चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 74 फीसदी रहा जो देश के लगभग 50 वर्षो का सबसे निम्नतम है।

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, नतीजों के ऐलान के बाद मैक्रों जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए वहीं मरीन ले पेन ने भी उन्हें बधाई दी।

मैक्रों ने जीत पर अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा, “आइएं फ्रांस को प्यार करें। मैं इसी शाम से लेकर और आगामी पांच वर्षो तक नम्रता, समर्पण और दृढ़ता से देश की सेवा करने जा रहा हूं।”

इससे पहले पेरिस के समयानुसार रात आठ बजे मतदान समाप्त होने के बाद मैक्रों ने अपनी विरोधी एवं नेशनल फ्रंट (एफएन) प्रमुख मरीन ले पेन के मुकाबले 65 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लिए थे।

उन्होंने कहा, “यह बहुत ही सम्मान और जिम्मेदारी का काम है। मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं।”

मैक्रों ने कहा, “मैं यूरोप और देश के नागरिकों के बीच संबंधों में नई जान फूंकने के लिए काम करूंगा। मेरा कर्तव्य लोगों के दिल से भय को दूर करना है। मैं देश को अलग करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493