लंदन, 8 मई (आईएएनएस)। लंदन के पॉप बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य लियाम पेन ने अपने बेटे बीयर के पैदा होने का जश्न रात को अपने दोस्तों के साथ बाहर मौज मस्ती करते हुए मनाया।
हालांकि उनकी प्रेमिका और बीयर की मां शेरिल इस दौरान घर में ही रहीं।
बीयर के जन्म के बाद पेन स्नैपचैट खोलकर बैठ गए और लगातार अपनी आगामी अल्बम के बारे में पोस्ट साझा करते रहे।
पेन के एक दोस्त ने शुक्रवार रात की एक तस्वीर साझा की, जिसमें गायक को अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती करते देखा जा सकता है।
इस तस्वीर के नीचे लिखा है, “भगवान बीयर को लड़कों से बचाएं।”
dharmpath.com dharmpath