फ्रांस में मैक्रों की जीत से टोक्यो के शेयरों में उछाल

टोक्यो, 8 मई (आईएएनएस)। फ्रांस में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों की जीत के बाद सोमवार को टोक्यो शेयर एक्सचेंज पर सूचकांक में 1.7 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टोक्यो सूचकांक के शेयर एकदिनी में 17 महीनों के उच्चतम स्तर तक चढ़ गए।

जापान का निक्केई सूचकांक सुबह 9.45 बजे 337.54 अंकों यानी 1.74 फीसदी की मजबूती के साथ 19,783.24 पर रहा जो 25 नवंबर 2015 के बाद इसका उच्चतम एकदिनी स्तर है।

टॉपिक्स सूचकांक के शेयर 27.66 अंकों यानी 1.78 फीसदी की मजबूती के साथ 1,577.96 पर रहा।

गौरतलब है कि सामाजिक उदारवादी माने जा रहे मैक्रों को कुल 66.06 फीसदी वोट मिली हैं जबकि उनकी विरोधी मरीन ले पेन को 33.94 फीसदी वोट मिले।

मैक्रों के जीतने से निवेशकों को राहत मिली है क्योंकि अब फ्रांस के यूरोपीय संघ से निकलने का निवेशकों में कोई भय नहीं हैं। वहीं, मरीन ले पेन फ्रांस के यूरोपीय संघ से निकलने की हिमायती रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493