मैं अपनी सामाजिक जिम्मेदारी गंभीरतापूर्वक लेती हूं : प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर विभिन्न सामाजिक कार्यो में भागीदारी करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह एक इंसान के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना पसंद करती हैं।

अभिनेत्री ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ असम पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है और वह दुनियाभर में लड़कियों के समर्थन को लेकर यूनिसेफ की सद्भावना दूत भी हैं।

यह पूछे जाने पर क्या उन्हें यह सब काम या सामाजिक जिम्मेदारियां कभी बोझ लगीं, प्रियंका ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं’।

प्रियंका ने आईएएनएस को ईमेल के जरिये एक साक्षात्कार में बताया, “इसे करना मैंने चुना है और उनमें से हर एक में कुछ बात है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं, अच्छा काम करने के लिए अपने समय और प्रभाव का इस्तेमाल करना एक इंसान की सामाजिक जिम्मेदारी है और मैं अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेती हूं।”

दुनियाभर में अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ को लेकर उत्साहित हैं। भारत में यह दो जून को रिलीज होगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन भी हैं।

बॉलीवुड की कहानियों के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मकार अब जिस प्रकार की विविधतापूर्ण कहानियों की परिकल्पना कर रहे हैं, उससे वह बेहद प्रभावित हैं। दर्शकों की पसंद बदल रही है और कहानियां भी बदल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493