अदनान सामी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। गायक अदनान सामी और उनकी पत्नी रोया सामी ने पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। गायक अदनान सामी और उनकी पत्नी रोया सामी ने पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया।

दंपति ने बच्ची का नाम मेदिना सामी खान रखा है। गायक अपनी पूर्व पत्नी जेबा बख्तियार खान के बेटे अजान सामी खान के भी पिता हैं। दोनों का शादी के तीन साल बाद तलाक हो गया था।

‘भर दो झोली’ और ‘सुन जरा’ जैसे गानों को गाने वाले अदनान ने ट्विटर जरिए बच्ची के जन्म की जानकारी दी।

अदनान ने ट्वीट किया,”रोया और मैं एक परी के रूप में आई बेटी के माता-पिता बने हैं। हमने उसका नाम मेदिना सामी खान रखा है। अपार खुशी! पिता की नन्ही परी।”

पाकिस्तानी मूल के गायक को मई 2015 में भारतीय नागरिकता मिली थी।

अदनान (43) ने कहा कि रोया और वह हमेशा से एक बेटी चाहते थे और वह पहले से ही लकी चार्म है। उसके जरिए संगीत के लिए एक नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि मेदिना उनकी दुनिया का केंद्र बनने जा रही है।

गायक ने बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

अफगान मूल की जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली रोया अदनान की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने जनवरी 2010 में शादी की थी।

अदनान ने सबा से भी शादी रचाई थी। लेकिन यह शादी महज एक साल चली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493