ट्रंप ने सीरियाई कुर्दो को हथियार मुहैया कराने को मंजूरी दी

वाशिंगटन, 10 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक योजना को मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत सीरियाई कुर्द लड़ाकों को हथियार मुहैया कराया जाएगा, जो इस्मालिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण ताकत हैं। पेंटागन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट के हवाले से कहा, “कल, राष्ट्रपति ने रक्षा विभाग को अधिकृत किया कि वह सीरिया के डेमोक्रेटिक फोर्सेज के कुर्द धड़े को हथियार मुहैया कराए, ताकि रक्का में आईएसआईएस पर स्पष्ट जीत सुनिश्चित हो सके।”

अमेरिका की अगुवाई वाली गठबंधन सेना आईएस के खिलाफ कुर्द बलों यानी सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) की मदद कर रही है, जिसमें ज्यादातर पीपल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) के कुर्द, अरब और असीरियंस शामिल हैं, और इन्होंने रक्का को पहले से ही घेर रखा है।

इस मंजूरी की तुर्की की सरकार ने कड़ी आलोचना की है, क्योंकि वह कुर्द लड़ाकों को आतंकवादी मानती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493