ऑरेकल भारत में डाटा केंद्र स्थापित करेगी

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। वैश्विक तकनीकी दिग्गज ऑरेकल ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अगले 8-9 महीनों में अपनी क्लाउड सेवाओं का विस्तार करेगी। इसके साथ ही उसकी डाटा केंद्र स्थापित करने की भी योजना है।

ऑरेकल के अध्यक्ष (उत्पाद विकास) थॉमस क्यूरियन ने संवाददाताओं से कहा, “भारत में हमारे ग्राहकों और भागीदारों ने सालों से ऑरेकल क्लाउड पर भरोसा दिलाया है।”

आने वाले महीनों में, ऑरेकल सरकार और व्यापारिक भागीदारों से प्रस्तावों की समीक्षा करेगा ताकि भारत-आधारित क्लाउड में वर्कलोड के निर्माण और चालन की क्षमता प्रदान की जा सके।

क्यूरियन ने आगे कहा, “इस विस्तार के साथ, हम उपभोक्ता के विकल्प को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे, जो पहले से ही ऑरेकल क्लाउड का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

तकनीकी दिग्ग्ज ने मंगलवार को भारत में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) क्लाउड की उपलब्धता की घोषणा की जो कि डिजिटल अर्थव्यवस्था की तरफ बदलाव को बढ़ावा देगा और परिवर्तनकारी सुधारों के लिए देश को तैयार करेगा।

ऑरेकल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सफ्रा काट्सज ने जोर देकर कहा कि सरकार और व्यवसायों को क्लाउड में स्थानांतरित करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें अर्थव्यवस्था से लाभ मिलेगा, संसाधनों को तेज और कम लागत पर लगाया जा सकेगा, और उन्हें पिछले संसाधनों को व्यवसाय में वापस लगाया जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493