ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार 2021 तक 1 अरब डॉलर होगा

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। देश में ऑनलाइन उद्योग अभी ज्यादा विकसित नहीं है, लेकिन इसके बावजूद साल 2021 तक इसके वर्तमान के 36 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जोकि 20 फीसदी वृद्धि दर है। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31 करोड़ हो जाएगी। केपीएमजी की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

‘ऑनलाइन गेमिग इन इंडिया : 2021’ शीर्षक रिपोर्ट में बताया कि भारतीय लोगों द्वारा ऑनलाइन गेम सर्च करने में 117 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है जो गेम डेवलपरों के लिए विशाल क्षमता की पेशकश करता है।

यह रिपोर्ट ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म आईएमआरबी ने 16 भौगोलिक क्षेत्रों के 3,000 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करने के बाद तैयार किया है।

इस रिपोर्ट में भारत में ऑनलाइन गेमिग उद्योग की वृद्धि दर, चुनौतियों और विकास का अवसरों का विस्तृत अवलोकन किया गया है।

इस रिपोर्ट में जनसांख्यिकीय और उनके गेमिंग वरीयता, उनके उपयोग और खर्च के पैटर्न के संदर्भ में उपभोक्ता अंतर्दृष्टि को भी उजागर किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493