एनआईआईटी टेक्नोलॉजी का मुनाफा 60.7 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। प्रमुख आईटी समाधान प्रदाता कंपनी एनआईआईटी का मुनाफा 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 60.7 फीसदी बढ़कर 100.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के परिचालन मुनाफे में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 152.3 करोड़ रुपये रही, जबकि परिचालन मार्जिन में 20.5 फीसदी की वृद्धि हुई।

एनआईआईटी टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संयुक्त प्रबंध निदेशक अरविंद ठाकुर ने बताया, “वित्त वर्ष 2016-17 की तिमाही के दौरान कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया और यह सकारात्मक नोट के साथ समाप्त हुआ।”

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष राजेंद्र एस पवार ने कहा, “वित्त वर्ष 2017 के दौरान डिजिटल कारोबार में 33 फीसदी की बढ़ोतरी और राजस्व में पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी की वृद्धि हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493