मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफे में वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 13.86 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में उसका मुनाफा घटकर 717.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान तिमाही में यह 833.29 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय में 7.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 7,606.31 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यह 8,227.93 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में हीरो मोटोकॉर्प ने बिक्री में 5.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की है और कुल 16,21,805 वाहनों की बिक्री की, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 17,21,240 वाहनों की बिक्री की थी।
dharmpath.com dharmpath