पूर्व आतंकवाद रोधी अधिकारी ले सकती हैं कोमे की जगह

वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के एक पूर्व आतंकवाद रोधी अधिकारी एफबीआई के निदेशक पद से हटाए गए जेम्स कोमे की जगह ले सकते हैं। कोमे को उनका कार्यकाल पूरा होने से छह साल पहले ही पद से हटा दिया गया, जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व आतंकवाद रोधी अधिकारी व्हाइट हाउस में देखी गईं।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में व्हाइट हाउस होमलैंड सिक्योरिटी और आतंकवाद रोधी सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकीं फ्रांसिस टाउनसेंड ने सोमवार दोपहर को व्हाइट हाउस के भीतर रहने के दौरान खींची गई अपनी कई तस्वीरें ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।

टाउनसेंड ने अपनी पोस्ट साझा करने के बाद लिखा, “ईईओबी, व्हाइट हाउस, डीसी की शानदार सीढ़ियों से ऊपर और नीचे देख रही हूं।”

टाउनसेंड ने पिछले साल भी डोनल्ड ट्रंप से ट्रंप टॉवर में मुलाकात की थी और उन्हें व्हाइट हाउस में किसी शीर्ष प्रशासनिक पद का उम्मीदवार माना जा रहा था।

टाउनसेंड से यह पूछे जाने पर कि क्या वह एफबीआई के निदेशक के रूप में अपनी नियुक्ति को लेकर चर्चा के सिलसिले में व्हाइट हाउस गई थीं, टाउनसेंड ने एबीसी न्यूज को बताया कि वह एक्जिक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में किसी अन्य कारण से गई थीं और इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। यदि वह कोमे की जगह लेती हैं तो वह एफबीआई निदेशक पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला होंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493