मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने आगामी फिल्म ‘राब्ता’ की प्रशंसा की है।
वरुण ने ट्विटर पर फिल्म की कुछ झलकियां साझा की, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “राब्ता का लुक, डैम कूल। मेरे दोस्त डिनो (दिनेश विजान) द्वारा निर्देशित फिल्म को देखने का और इंतजार नहीं कर सकता।”
पुनर्जन्म पर आधारित ‘राब्ता’ 9 जून को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath