‘सरकार 3’ में ‘गुस्से’ वाले अंदाज में दिखेंगे अमिताभ

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के एकमात्र ‘एंग्री यंग मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ में एक बार फिर अपनी इसी इमेज के अनुरूप नजर आएंगे। फर्क सिर्फ यह होगा कि गुस्से वाले शख्स की अपनी इस भूमिका में वह ‘यंग’ यानी जवान के बजाए अधिक उम्र के किरदार में दिखाई देंगे।

74 वर्षीय अभिनेता ने बुधवार रात ट्विटर पर राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म की अपनी कुछ झलकियां साझा कीं।

अमिताभ ने तस्वीर के साथ लिखा, ” ‘जंजीर’ पर उन्होंने कहा कि ‘एंग्री यंग मैन’ है..ताज्जुब है, आज 44 वर्ष के बाद मैं ‘सरकार 3’ में वही गुस्से वाली भूमिका में हूं।”

राजनीतिक थ्रिलर ‘सरकार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में मनोज वाजपेयी, जैकी श्रॉफ, अमित साध और यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493