अफगानिस्तान में और ज्यादा सैनिक भेजने के लिए आस्ट्रेलिया तैयार

कैनबरा, 12 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अफगानिस्तान में और ज्यादा सैनिकों को भेजने के लिए तैयार है। टर्नबुल का यह बयान नाटो समूह द्वारा उनसे इसके लिए किए गए अनुरोध पर आया है।

टर्नबुल ने मीडिया से कहा, “हमसे अतिरिक्त संसाधनों को भेजने पर विचार करने को कहा गया है और हम इस पर पूरी तत्परता से सोच रहे हैं। हम इसके लिए तैयार हैं।”

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने काबुल में अपनी अचानक यात्रा के दौरान टर्नबुल नाटो के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से मिले थे।

टर्नबुल ने कहा, “यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि हम अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को क्षमतावान बनाने के लिए लगातार साथ में काम कर रहे हैं, ताकि वे अपने देश को आतंकवाद के खतरे से सुरक्षित रख सकें।”

इस समय 270 आस्ट्रेलियाई सैनिक अफगानिस्तान में अफगान सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के लिए मौजूद हैं।

2001 से 2014 के बीच आस्ट्रेलिया ने अपने 1,500 सैनिकों को संघर्षग्रस्त देश में तैनात किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493