लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। मॉडल व पूर्व रियलिटी टीवी स्टार पेरिस हिल्टन ने अपने सेल्फी लेने के जुनून के बारे में बताया है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हिल्टन (36) ने कहा कि वह बहुत कम उम्र से ही सेल्फी लेती आ रही हैं।
हिल्टन के अनुसार, सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम के आने से लोगों के लिए मशहूर होना आसान हो गया है।
मॉडल के अनुसार, “हमने पूरी तरह से मशहूर हस्तियों की एक नई शैली शुरू की। इन दिनों मुझे लगता है कि मशहूर होना बहुत आसान हो गया है, फोन से कोई भी ऐसा कर सकता है।”
dharmpath.com dharmpath