हिमांश कोहली घोड़े की सवारी करते समय घायल

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हिमांश कोहली आगामी फिल्म ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ के सेट पर घोड़े की सवारी के एक सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। कुछ हिस्सों की ही शूटिंग बाकी है। ऐसे ही एक सीन में हिमांश को घोड़े की सवारी करना थी। इस हफ्ते की शुरुआत में वह इस दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तभी वह घोड़े से गिर गए और इससे उनके पैर में चोट आई।

हिमांश ने एक बयान में कहा, “मैं फिल्म के लिए कुछ दृश्यों की शूटिंग कर रहा था। सेट पर आतिशबाजी हो रही थी जिससे अचानक ही घोड़े ने अपना संतुलन खो दिया और मैं घोड़े से गिर गया। खास बात यह है कि यह पहली बार था जब मैं एक घोड़े की सवारी कर रहा था।”

हिमांश फिल्म ‘यारियां’ और ‘जीना इसी का नाम है’ में अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं।

घोड़े से गिरने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज किया गया।

हसनैन हैदराबादवाला द्वारा निर्देशित ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ में जोया अफरोज भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493