कोलंबो, 12 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष आर. संपथन और तमिल राष्ट्रीय गठबंधन (टीएनए) के नेताओं ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “विपक्षी दल के नेता संपथन और टीएनए के नेताओं ने मोदी से मुलाकात की।”
इससे पहले, मोदी ने भगवान बुद्ध की जयंती पर श्रीलंका में आयोजित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
इसके बाद मोदी ने डिकोया में एक जनसभा को भी संबोधित किया, जिसमें भारतीय मूल के तमिल चाय बागान श्रमिक मौजूद थे।
मोदी श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कोलंबो पहुंचे थे। उन्हें श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आमंत्रित किया था।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का श्रीलंका का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले, उन्होंने मार्च, 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath