सोनम के लुक पर क्या सोचती हैं करीना?

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर को ‘नीरजा’ की अभिनेत्री सोनम कपूर के बारे में लगता है कि वह इस तरह के पहनावे पहनी हैं जैसे किसी फैशन समारोह के रनवे(मार्ग) पर चल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सोनम को अलग तरह के कपड़े पहनने के कारण उन्हें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में अलग तरह से देखा जाता है।

फिल्मफेयर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिल्मफेयर सेलेब्रिटी चैट शो ‘फेमसली फिल्मफेयर’ के पहले एपिसोड में करीना ने सोनम के एयरपोर्ट लुक के बारे में अपने विचार रखे।

करीना ने कहा, “हमेशा फैशन समारोह के रनवे(मार्ग) की तरह..चाहे वह बाथरूम में हो या हवाईअड्डे पर। लेकिन यही वह हैं..यदि वह इस तरह के स्टाइल नहीं अपनाएंगी तो लोगों को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए, मैं उसे दोष नहीं दे सकती।”

यह एपिसोड शुक्रवार को जियो नेटवर्क पर डिजिटल रूप में प्रसारित होगा।

करीना, अब एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने छोटे बच्चों की लंगोटी बदलने से प्राप्त हुए नए अनुभव और ट्वीटर से नफरत और फिल्मी दुनिया से सेवानिवृत्ति और अन्य तमाम मुद्दों पर दिल खोल कर बातें की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493