चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में अब वोडाफोन एम-पैसा से भी बिजली बिल का भुगतान किया जा सकता है। वोडाफोन एम-पैसा ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के साथ साझेदारी की है जिसके द्वारा उपभोक्ता बड़ी आसानी से अपने बिजली के बिलों का तुरंत भुगतान कर सकेंगे।
वोडाफोन एम-पैसा एजेन्ट्स के सबसे बड़े नेटवर्क (कैशइन पॉइन्ट्स) के माध्यम से धन के डिजीटलीकरण को सुगम बनाते हुए उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों के भुगतान के लिए नकदरहित, सुरक्षित एवं आसान सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
राज्य में वोडाफोन के 5000 से ज्यादा आउटलेट्स (कैश इन पॉइन्ट्स) हैं जिनमें वोडाफोन के कम्पनी स्वामित्व के स्टोर्स, फ्रैंचाइजी एवं मल्टी ब्रांड आउटलेट्स शामिल हैं। इन कैश इन पॉइन्ट्स के द्वारा उपभोक्ता बड़ी आसानी से नकद को डिजिटल धनराशि में बदल सकते हैं तथा ई-कॉमर्स/ एम कॉमर्स और बिलों का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
वोडाफोन इंडिया में हरियाणा के बिजनेस हैड मोहित नारू ने कहा, “उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के साथ वोडाफोन एम-पैसा की साझेदारी से उपभोक्ता अपने मोबाइल फोनों के माध्यम से सहज, समय बचाने वाली, नकदरहित भुगतान सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।”
विभिन्न सेगमेन्ट्स के उपभोक्ता स्मार्ट फोन पर वोडाफोन एम-पैसा ऐप डाउनलोड करके अथवा किसी भी फीचर फोन से यूएसएसडी शॉर्ट-कोड (स्टार400हैश) डायल करके एम-पैसा की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यूएचबीवीएन वेबसाइट के माध्यम से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ता एम-पैसा को भुगतान विकल्प के रूप में भी सलेक्ट कर सकते हैं।
वोडाफोन एम-पैसा बैंक रहित समुदायों की आवश्यकताओं को पूरा करने का सुरक्षित, तीव्र एवं सुविधाजनक तरीका है, जो बैंक को व्यक्ति के मोबाइल में ले आता है।
dharmpath.com dharmpath