मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। निर्देशक पुनीत मल्होत्रा शनिवार को 34 वर्ष के हो गए। बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
साजिद खान : ऐसे निर्देशक को जन्मदिन की बधाई, जो ज्यादातर कलाकारों से बेहतर दिखते हैं, मेरे अच्छे दोस्त हैं।
शेखर रवजियानी : जन्मदिन मुबारक हो। वर्ष शानदार रहे। आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों, वह भी जिसके बारे में आपने मुझे बताया था।
तुषार कपूर : जन्मदिन मुबारक हो, दिन और वर्ष शानदार रहे।
सुजॉय घोष : जन्मदिन मुबारक हो .. आप के लिए यह वर्ष सुखद रहे।
मिनी माथुर : सबसे अच्छे, सबसे मजेदार, समझदार फिर भी नासमझ को जन्मदिन की शुभकामाएं। पुनीत आपके दिन बेहतर रहें।
हुमा कुरैशी : जन्मदिन मुबारक हो। आशा है कि आपको वह सब मिले, जो आप चाहते हैं।
जेनेलिया देशमुख : हैप्पी बर्थडे.. वर्ष के आने वाले सभी दिन शानदार रहें।
टाइगर श्रॉफ : आशा है मैं वर्ष को सुखद बनाने में आपकी मदद कर सकता। हैप्पी बर्थडे।
सोफी चौधरी : जन्मदिन मुबारक हो.. यह आपका शानदार वर्ष होगा।
dharmpath.com dharmpath