हैदराबाद, 13 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के दौरान डॉ. रेड्डीज लेबोरेटोरीज के मुनाफे में 175.37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 337.6 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 122.6 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 3,498.5 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.3 फीसदी कम है। यह वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 3,695.10 करोड़ रुपये थी।
वहीं, वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी का कुल मुनाफा 1,292.1 करोड़ रुपये रहा, जोकि पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका और उभरते बाजारों में हुई कम बिक्री के कारण मुनाफे में कमी देखी गई है।
कंपनी के सहअध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी.वी. प्रसाद ने कहा, “वित्त वर्ष 2017 हमारे लिए चुनौतीपूर्ण साल रहा, क्योंकि अमेरिकी बाजार में नए उत्पादों को बहुत कम मंजूरी मिली। हालांकि अन्य देशों में हमारा प्रदर्शन काफी शानदार रहा और हमने कई नए उत्पाद उतारे।”
dharmpath.com dharmpath