मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। गायिका आंचल श्रीवास्तव ने मदर्स डे (मातृ दिवस) के उपलक्ष्य में एक गाना जिसका शीर्षक है ‘मेरी मां’ के लिए ट्रांसजेंडर गौरी सावंत के साथ हाथ मिलाया।
उन्होंने कहा कि उनका इरादा इस सिंगल गाने को सभी माताओं को समर्पित करना और ट्रांसजेंडर समुदाय के हालात को प्रकाश में लाना है।
शुक्रवार को रिलीज हुए इस गाने को अनुदत्त ने अपने संगीत में पिरोया है।
आंचल ने एक बयान में कहा, “मैं मदर्स डे के लिए एक सिंगल गाने की योजना बना रही थी, तभी विक्स का विज्ञापन आया। मैंने गौरी के बारे में पढ़ा था और यह जानने के लिए उत्सुक हुई कि वह एक मां के रूप में यह सब कैसे कर रही हैं। उस समय मेरे जेहन में गीतकार बिलाल के अलावा कई चेहरे आ रहे थे।”
उन्होंने कहा, “मैं गौरी के साथ जुड़ी और उसकी कहानी सुनी। उस दर्द को जाना कि कैसे वे अपने स्वयं के अभिभावकों द्वारा कभी स्वीकार नहीं की जाती हैं और उनके पास अपने तरह के लोगों के साथ रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।..मैं जानती हूं कि मेरा गाना एक मां के लिए है, जिसे उसके परिवार द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था और इसी तरह बाकी ट्रांसजेंडर भी अस्वीकार कर दिए जाते हैं।”
आंचल श्रीवास्तव ने ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘लव गेम्स’ जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।
dharmpath.com dharmpath