उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की

प्योंगयांग, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने सोमवार को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की।

इस मिसाइल का परीक्षण रविवार को किया गया था।

कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक, वैज्ञानिकों और तकनीशियनों द्वारा रविवार को जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल हवासोंग-12 का सफल परीक्षण किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के दिशानिर्देश में यह परीक्षण किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, “पड़ोसी देशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत ही ऊंचाई से यह परीक्षण किया गया।”

रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन ने यह कहते हुए परीक्षण स्थल पर अधिकारियों को गले लगा लिया कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493