लंदन, 15 मई (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम अपनी पत्नी और गायिका से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम के लिए एक द्वीप खरीदना चाहते हैं।
विक्टोरिया के साथ उनके पहली मुलाकात की 20वीं सालगिरह के मौके पर वह यह द्वीप उन्हें उपहार में देना चाहते हैं।
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि डेविड कैरिबियन क्षेत्र में द्वीप देख रहे हैं, क्योंकि डेविड का मानना है कि यह उनकी पत्नी के लिए एक बेहतरीन उपहार होगा।
इस जोड़े के चार बच्चे ब्रूकलिन, रोमियो, क्रूज और हार्पर हैं।
सूत्र ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “डेविड को अपने परिवार के लिए द्वीप लेने का विचार भाता है। उन्हें जलन होती है कि रिचर्ड ब्रानसन का खुद का द्वीप (नेक्टर) है।”
इस द्वीप पर पूरा परिवार पैपराजी की चिंता किए बगैर छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath