लॉस एंजेलिस, 15 मई (आईएएनएस)। ‘सिन सिटी’ और ‘द अवेंजर्स’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता पॉवर्स बूथ का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पॉवर्स बूथ का प्राकृतिक निधन 14 मई की सुबह उनके घर में हुआ।
बूथ कई हास्य धारावाहिकों और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ‘सिन सिटी’ में उन्होंने सीनेटर रोर्क की भूमिका निभाई थी और यह ‘सिन सिटी : ए डेम टू किल फॉर’ का सीक्वल है।
उन्होंने एनिमेटेड फिल्म ‘जस्टिस लीग: पार्ट वन’ में गोरिल्ला ग्रोड और रेड टोर्नेडो को आवाज दी थी।
अभिनेता बीयू ब्रिज्स ने बूथ के निधन की खबर के बारे में ट्विटर पर लिखा, “बड़े ही दुख के साथ मैं अपने दोस्त पॉवर्स बूथ के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। खास दोस्त, महान अभिनेता, समर्पित पिता और पति।”
dharmpath.com dharmpath