आईसीजे ने जाधव की स्वीकारोक्ति देखने से इनकार किया

द हेग, 15 मई (आईएएनएस)। पकिस्तान की अदालत द्वारा भारत के कथित जासूस कुलभूषण जाधव को मृत्युदंड देने के खिलाफ भारत की याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने सोमवार को जाधव द्वारा अपराध स्वीकार करने वाला वीडियो देखने के पाकिस्तान के अनुरोध को ठुकरा दिया।

सुनवाई के दौरान जब दलील पेश करने की पाकिस्तान की बारी आई तो पाकिस्तान ने जाधव द्वारा अपराध स्वीकार करने से संबंधित वीडियो चलाने की इजाजत मांगी, लेकिन आईसीजे ने पाकिस्तान की अर्जी स्वीकार नहीं की।

इससे पहले, भारत ने आईसीजे के समक्ष मांग रखी कि पाकिस्तान जाधव का मृत्युदंड रद्द करे और कहा कि चूंकि पाकिस्तान की अदालत में जाधव के मामले की सुनवाई वियना संधि का उल्लंघन करते हुए ‘हास्यास्पद’ तरीके से हुई, इसलिए आईसीजे इस पर निगरानी रखे कि पाकिस्तान जाधव को फांसी की सजा न दे।

जाधव मामले पर सोमवार की सुबह शुरू हुई सुनवाई एक-एक घंटे के दो सत्रों में हुई। दोनों सत्रों में भारत और पाकिस्तान को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए आधा-आधा घंटा समय दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493