अफगानिस्तान में कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र जल्द होंगे जारी

काबुल, 16 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्रों का वितरण करने के लिए एक आदेशपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

एरियाना न्यूज ने दूसरे उपराष्ट्रपति के कार्यालय से जारी बयान के हवाले से बताया, “राष्ट्रपति गनी ने कंप्यूटरीकृत पहचान पत्रों के वितरण का आदेश दिया है।”

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति गनी ने आधिकारिक रूप से शनिवार को आदेशपत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

अफगानिस्तान में अभी भी कागजी पहचान पत्रों का इस्तेमाल होता है जिनकी जालसाजी की जाना आसान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493