गुल्की, चैतन्य टीवी शो ‘कृष्ण’ में दिखाई देंगे

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनत्री गुल्की जोशी और अभिनेता चैतन्य चौधरी को आगामी पौराणिक धारावाहिक ‘परमावतार श्री कृष्ण’ में देवकी और वासुदेव के किरदार निभाने के लिए चुना गया है।

चैतन्य ने एक बयान में कहा, “हमने हमेशा अपने माता-पिता को हमारी जिंदगी को जितना हो सके आरामदायक बनाने के लिए त्याग करते हुए देखा है। और, यहां यह माता-पिता देवकी और वासुदेव हैं, जिन्होंने अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया और यह निश्चित किया कि वे अपने इस संघर्ष को बच्चे की सुरक्षा में रोड़ा नहीं बनने देंगे।”

चैतन्य ने कहा, “मैं इस धारावाहिक का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो एक बार फिर कृष्ण की कहानी को कहेगा कि कैसे देवकीनंदन वास्तविक कृष्ण बने।

चैतन्य इससे पहले ‘सीआईडी’ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘एक वीर की अरदास..वीरा’ जैसे धारावाहिकों में दिखाई दिए हैं।

‘परमावतार श्री कृष्ण’ टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। इस धारावाहिक में श्रीकृष्ण की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को दिखाया जाएगा।

‘फिर सुबह होगी’ और ‘पिया रंगरेज’ जैसे धारावाहिकों में अपने किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली गुल्की ने कहा, “एक मां का अपने बच्चों के लिए प्यार का वर्णन नहीं किया जा सकता। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती कि देवकी अपने बच्चों के उसके ही अपने भाई कंस के द्वारा मारे जाने पर किस स्थिति से गुजरी होंगी।”

इस धारावाहिक में विशाल करवाल भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493