प्रियंका ‘क्वांटिको’ सीजन-3 को लेकर उत्साहित

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसके तीसरे सीजन को लेकर उत्साहित हैं।

प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “‘क्वांटिको’ सीजन-3 में लिए जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उन सभी को बधाई जिन्होंने इसे किया! एलेक्स पेरिस जल्द ही लौटेगी।”

अभिनेत्री ने प्यार और समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद भी दिया।

उन्होंने लिखा, “और..’क्वांटिको’ सीजन-2 की शूटिंग खत्म। हमेशा प्यार और समर्थन देने के लिए प्यारे दर्शकों का शुक्रिया।”

इस श्रृंखला के दूसरे सीजन में एलेक्स पेरिस के रूप में प्रियंका सीआईए की ट्रेनिंग लेती नजर आईं।

बड़े पर्दे पर प्रियंका आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ नजर आएंगी।

इस फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स के रूप में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। यह 1990 के दशक के लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘बेवॉच’ का रूपांतरण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493