स्कॉट डिसिक के पास नहीं लौटेंगी कर्टनी

लॉस एंजेलिस, 16 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार कर्टनी कर्दशियां अपने पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक के पास कभी नहीं लौटेंगी। उन्होंने कहा कि वे अब एक साथ कभी नहीं होंगे।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ के 14 मई के एपिसोड में कर्टनी ने डिसिक को अपमानित करने वाला बताया।

उल्लेखनीय है कि डिसिक ने कर्टनी और उनके परिवार के सामने अपने ‘सेक्स एडिक्ट’ होने की बात कबूल की थी।

इन सब की शुरुआत तब हुई जब क्रिस जेनर और उनकी बेटियों ने किम, कर्टनी और क्लो ने डिसिक को पारिवारिक यात्रा के दौरान उन्हें एक महिला के साथ पकड़ा था।

कर्टनी ने डिसिक से पूछा था, “परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान मेरे लिए, तुम्हारे बच्चों के लिए और मेरे परिवार के लिए क्या तुम्हें यह नहीं लगता कि यह अनुचित और अपमानजनक है?”

इस पर डिसिक ने कहा था, “मैं सेक्स का आदी हूं।”

इसके बाद क्लो गुस्से में डिसिक के ऊपर एक गिलास पानी फेंक कर निकल गईं।

कर्टनी और डिसिक के तीन बच्चे हैं।

कर्टनी का कहना है कि डिसिक से उनका अलग रहना उन दोनों के लिए अच्छा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493