वीडियोकॉन डी2एच के डिश टीवी में विलय को शेयरधारकों की मंजूरी

मुंबई (भारत), 16 मई (आईएएनएस)। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड को वीडियोकॉन डी2एच को डिश टीवी में प्रस्तावित विलय के लिए अपने शेयरधारकों से स्वीकृति मिल गई है। डिश टीवी अब वीडियोकॉन डी2एच के शेयरधारकों को नए स्टॉक जारी किए जाने पर विचार कर रही है।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) मुंबई खंडपीठ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई।

कंपनी को समझौते की प्रस्तावित योजना के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) द्वारा पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। कॉम्पीटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) ने भी वीडियोकॉन डी2एच को डिश टीवी में मिलाए जाने की स्वीकृति दे दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फिलहाल यह प्रस्तावित समझौता अन्य आवश्यक अनुमोदनों के अधीन है।

डिश टीवी एशिया प्रशांत क्षेत्र की सबसे बडी डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनी है। डिश टीवी के प्लेटफॉर्म पर 615 से अधिक चैनल एवं सेवाए शामिल हैं, जिसमें 67 से अधिक एचडी चैनलों और सेवाओं समेत 30 ऑडियो चैनल शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493