मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मिलाजुला रुख है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.06 बजे 20.28 अंकों की बढ़त के साथ 30,602.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,506.80 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.93 अंकों की बढ़त के साथ 30,616.53 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.35 अंकों की बढ़त के साथ 9,517.60 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath