मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के प्रशिक्षकों से मिले प्रशिक्षण ने उन्हें आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में मुख्य भूमिका निभाने की तैयारी में उनकी मदद की।
श्रद्धा ने अपने बयान में कहा, “हमारे पास एनबीए के पेशेवर कोच थे, जो फिल्म में काम करने के दौरान हमारे मागदर्शन के लिए भारत आए। उनके आने से काफी फर्क पड़ा। कोच हमारे साथ अच्छे से पेश आए और धैर्य के साथ काम किया।”
फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर भी हैं। यह चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है।
फिल्म में अर्जुन एक बिहारी युवक माधव झा के किरदार में हैं, जबकि श्रद्धा दिल्ली के एक अमीर घराने की लड़की रिया सोमानी का किरदार निभा रही है। दोनों के किरदारों को बास्केटबॉल से काफी लगाव है।
फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath