ट्रंप मध्यपूर्व की पहली यात्रा में वेस्टबैंक रुकेंगे

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले सप्ताह होने वाली मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा के दौरान बेथलहेम के वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे।

वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले सप्ताह होने वाली मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा के दौरान बेथलहेम के वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे।

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच.आर. मैकमास्टर ने वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग में कहा कि अब्बास के साथ ट्रंप की यह मुलाकात जेरूसलम में इजरायली नेताओं के साथ मुलाकात के बाद होगी, जिसमें वह संघर्ष खत्म करने के लिए समझौता करने की अपने प्रशासन की इच्छा व्यक्त करेंगे।

व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताह कहा था कि ट्रंप फिलिस्तीन के आत्म निर्णय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे।

मैकमास्टर ने कहा, “ट्रंप इजरायल और वेस्ट बैंक की अपनी यात्रा से पूर्व सऊदी अरब जाएंगे, जहां वह और सऊदी नेता ‘अमेरिका-सऊदी सुरक्षा और आर्थिक सहयोग सुदृढ़ करने के लिए’ कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।”

मैकमास्टर ने कहा, “ट्रंप सऊदी अरब में एक भाषण में 50 से भी अधिक मुस्लिम देशों के नेताओं को ‘कट्टरपंथी विचारधारा से लड़ने की जरूरत और दुनियाभर में इस्लाम के शांतिपूर्ण दृष्टिकोण को अपनाए जाने की उम्मीद’ के मुद्दे पर संबोधित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493