डोनाटेला वर्साचे की भूमिका निभाएंगी पेनीलोप क्रूज

मियामी, 17 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश अभिनेत्री पेनीलोप क्रूज फैशन की फैशन की दुनिया की मशहूर हस्ती डोनाटेला वर्साचे का किरदार निभाने के लिए एक ब्लॉन्ड विग और लेदर जैकेट पहने नजर आईं। वह आगामी टीवी श्रृंखला ‘जियानी वर्साचे : अमेरिकन क्राइम स्टोरी’ में काम कर रही हैं, जिसमें वह ब्लॉन्ड (सुनहरे बालों वाली महिला) लुक में नजर आएंगी।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, क्रूज (43) सोमवार को सेट पर चहलकदमी करते दिखीं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सनग्लास (धूप का चश्मा) भी पहना हुआ था।

क्रूज अपने किरदार की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी और काफी मेकअप कर रखा था, ताकि पर्दे पर वह इटली की मशहूर फैशन डिजाइनर डोनाटेला वर्साचे के रूप में अपने किरदार को बखूबी पेश कर सकें।

यह टीवी श्रृंखला मॉरीन ओर्थ की किताब ‘वल्गर फेवर्स’ (1999) पर आधारित है। 10 एपिसोड वाली इस श्रृंखला का प्रसारण अगले साल होगा।

फैशन की दुनिया जुलाई 1997 में जियानी (50) की मौत से स्तब्ध रह गई थी। अमेरिका में उनके मियामी बीच वाले घर के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अभिनेता एडगर रेमीरेज इस श्रृंखला में जियानी का किरदार निभाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493