श्वेता के साथ फिर से काम करना शानदार अनुभव : साक्षी तंवर

मुंबई,17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री साक्षी तंवर ने टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ में उनकी सह-कलाकार रहीं श्वेता क्वात्रा के साथ एक दशक से ज्यादा समय बाद एक बार फिर काम करने के अनुभव को शानदार बताया है।

मुंबई,17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री साक्षी तंवर ने टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ में उनकी सह-कलाकार रहीं श्वेता क्वात्रा के साथ एक दशक से ज्यादा समय बाद एक बार फिर काम करने के अनुभव को शानदार बताया है।

वेब श्रृंखला ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ के दर्शकों को कुछ दृश्यों में दोनों को एक साथ दोबारा देखने का मौका मिलेगा।

साक्षी ने इस बारे में आईएएनएस को बताया, “श्वेता के साथ कई सालों बाद दोबारा काम करना शानदार अनुभव रहा। 16 साल बाद भी ‘कहानी घर-घर की’ के जिन कुछ कलाकारों के मोबाइल नंबर मुझे मुंहजुबानी याद हैं, श्वेता उनमें से एक हैं।”

उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों दो या तीन दृश्यों में ही साथ हैं, लेकिन ‘कहानी घर-घर की’ की यादें अब भी उनके जेहन में ताजा हैं।

एकता कपूर के शो ‘कहानी घर-घर की’ में साक्षी ने पार्वती अग्रवाल और श्वेता ने पल्लवी का किरदार निभाया था।

एकता के डिजिटल प्लेटफार्म एएलटी बालाजी पर प्रसारित होने वाले वेब श्रृंखला ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ में अभिनेता राम कपूर भी हैं। दोनों इससे पहले (साक्षी-राम) टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493