चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता निखिल सिद्धार्थ का कहना है कि निकट भविष्य में वह निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ फिल्म में काम कर सकते हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता निखिल सिद्धार्थ का कहना है कि निकट भविष्य में वह निर्देशक नागेश कुकुनूर के साथ फिल्म में काम कर सकते हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।
निखिल ने आईएएनएस से कहा, “मैं निश्चित रूप से अपनी सीमाएं बढ़ाना चाहता हूं। इसलिए हां, नागेश जी के साथ फिल्म में करने की योजना है। अभी हम दोनों अपने अपने कार्यो में व्यस्त हैं। हमारी इस फिल्म में समय लगेगा और मैं अभी यह नहीं कह सकता कि यह कब शुरू होगी।”
निखिल पिछले महीने एक कहानी पर चर्चा के लिए मुंबई में नागेश से मिले थे।
उन्होंने कहा, “मैं उनके काम का बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे उनसे मिलकर खुशी हुई। मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं।”
निखिल की तेलुगू फिल्म ‘केशव’ इस सप्ताह रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास दो अन्य फिल्में हैं।
dharmpath.com dharmpath