अफगानिस्तान के टीवी स्टेशन पर हमला

काबुल, 17 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के एक टीवी स्टेशन पर बुधवार सुबह कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हुई।

टोलो न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, हमला जलालाबाद शहर स्थित नेशनल रेडियो टेलीविजन इन अफगानिस्तान (आरटीए) में हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक हमलावर ने आरटीए परिसर में अन्य हमलावरों को प्रवेश देने में मदद के तौर पर जोरदार विस्फोट किया।

एक आरटीए कर्मचारी ने कहा कि जिस वक्त यह हमला हुआ, आरटीए परिसर में 40 लोग कार्यरत थे। कुछ सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ वहां फंस गए।

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सेना घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। उसने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493