मोगादीशू, 17 मई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में बुधवार को जबरदस्त कार बम विस्फोट हुआ। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट को अल-शबाब के आतंकवादियों ने अंजाम दिया।
मोगादीशू, 17 मई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में बुधवार को जबरदस्त कार बम विस्फोट हुआ। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट को अल-शबाब के आतंकवादियों ने अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, यह जोरदार विस्फोट वाडाजीर जिले में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने जैसे ही वाहन को नाके पर रोका, इसमें विस्फोट हो गया।
फिलहाल किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यहां अल-शबाब के आतंकवादी सरकार तथा सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन (एएमआईएसओएम) के आधारों को निशाना बनाकर हमले करते रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath