मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। गायिका पवनी पांडे ने कहा है कि वह गाने के रियलिटी टीवी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ में निर्णायक मंडल का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस करती हैं।
फिल्म ‘रईस’ में ‘लैला’ गाना गा चुकीं पांडे गाने के रियलिटी शो में निर्णायक मंडल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प है कि पवनी पांडे कभी इस शो की प्रतियोगी रही हैं।
पांडे ने एक बयान में कहा, “निर्णायक मंडल का हिस्सा होना बहुत ही सम्मान की बात है।”
‘साहिबा’ गाना गा चुकी गायिका ने कहा कि निर्णायक मंडल में होना बहुत ही उत्साहवर्धक है।
उन्होंने कहा, “मैंने इस क्षेत्र में अपनी यात्रा इस मंच पर प्रतिभागी के रूप में की थी और अब निर्णायक की सीट पर बैठना उत्साहवर्धक और सम्मान की बात है।”
dharmpath.com dharmpath