जेनेवा, 17 मई (आईएएनएस)। देशों द्वारा आंकड़े इकट्ठा करने में सुधार को उजागर करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि वैश्विक मौतों के करीब आधा मामले अब कारण के साथ दर्ज किए गए हैं।
डब्ल्यूएचओ ने कहा वैश्विक स्तर पर 2015 में अनुमानित 5.6 करोड़ मौतों में से करीब 2.7 करोड़ मौतों को कारण के साथ दर्ज किया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को अपनी विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी 2017 की रिपोर्ट को जारी की। इसमें सुधार दिखाई दिया है कि राष्ट्र अपने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य प्रणाली एवं नवाचार के सहायक महानिदेशक मैरी पाउल केइनी ने कहा, “यदि देश यह नहीं जानते कि लोग किस कारण से बीमार हैं और मर रहे हैं, तो इसका इलाज व हल खोजना बहुत मुश्किल है।”
साल 2005 में सिर्फ एक-तिहाई मौतों को कारणों के साथ दर्ज किया गया था।
नए आंकड़ों में कहा गया है, “हाल में जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 117 देशों में औसतन 9.3 फीसदी लोग अपने घरेलू बजट का 10 फीसदी स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करते हैं। यह एक ऐसा खर्च है, जिससे परिवार को वित्तीय कठिनाई का सामना करना पड़ता है।”
जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के 10 उपायों में साल 2000 से बहुत सुधार हुआ है। एचआईवी के इलाज और मलेरिया रोकने के लिए मच्छरदानी की में इजाफा हुआ, जिसकी संख्या 2000 में बहुत कम थी।
dharmpath.com dharmpath