मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। एफएमसीजी प्रमुख हिंदुस्तान यूनीलिवर ने 31 मार्च को समाप्त हुए 2016-17 के वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में कर के बाद 6.2 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,183 करोड़ रुपये का मुनाफा बुधवार को दर्ज कराया।
कंपनी का चौथी तिमाही में कर के बाद लाभ 1,183 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 1,114 करोड़ रुपये रहा।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 8,969 करोड़ रुपये रही, जो साल 2015-16 के इसी अवधि के दौरान 8,430 करोड़ रुपये थी। इसमें 6.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
एक बयान में हिंदुस्तान यूनिलीवर के अध्यक्ष हरीश मनवानी ने कहा, “यह लाभदायक वृद्धि के साथ एक मजबूत तिमाही रही है।”
कंपनी के 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कर के बाद लाभ 8.53 फीसदी की वृद्धि के साथ 4,490 करोड़ रुपये का रहा।
कंपनी की कुल आय बढ़कर 35,013 करोड़ रुपये रही, जो 2.81 फीसदी बढ़ी है।
dharmpath.com dharmpath