केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस को 100 करोड़ रुपये मुनाफा

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2016-17 में 100 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने अपने परिचालन के लगातार 9वें वर्ष 111 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज कराया और इसने लगातार तीसरे वर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा बनाए रखा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिन्युअल बिजनेस में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह वर्ष 2015-16 के 1201 करोड़ रुपये से बढ़कर 2016-17 में 1312 करोड़ रुपये हो गया। 31 मार्च, 2017 को प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति लगभग 11,280 करोड़ रुपये रही। सभी फंड्स ने अपने बेंचमार्क के मुकाबले काफी बेहतर रिटर्न दिया है

वित्त वर्ष 2016 के 92.99 प्रतिशत के मुकाबले वित्त वर्ष 2017 का दावा निपटारा अनुपात 95.53 प्रतिशत है।

वर्ष के दौरान, कंपनी ने रिटायरमेंट संचय एवं गारंटीशुदा लाइफटाइम आमदनी, शिशु शिक्षा हेतु बचत, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्लान के जरिए व्यापक सुरक्षा, गारंटीशुदा एंडोमेंट के जरिए विभिन्न आवश्यकताओं हेतु बचत, एवं हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों के लिए विशेषीकृत निवेश समाधान सहित विभिन्न ग्राहक आवश्यकताओं हेतु आठ नए उत्पाद लॉन्च किए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493