लियाम पेन ने ‘पत्नी’ शेरिल की पतलून पहनी

न्यूयॉर्क, 18 मई (आईएएनएस)। पॉप बैंड वन डायरेक्शन के गायक लियाम पेन एक समारोह में शेरिल की पतलून पहनकर शामिल हुए।

इस दौरान लियाम ने प्रेमिका शेरिल को अपनी ‘पत्नी’ कहकर संबोधित किया।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेन यहां मल्टीप्लेटफार्म वीडियो और म्यूजिक च्वाइस के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शेरिल की पतलून पहन कर आए थे।

पेन उस समय आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे, जब वे शेरिल की 1,500 पाउंड कीमत की पतलून पहने सोफा पर आराम फरमा रहे थे।

पेन ने कहा, “मैं बस गया और खरीदारी शुरू कर दी। मेरी पत्नी तो फैशन डिजायनर है। वास्तव में ये उसी की पतलून है।”

पेन ने नीदरलैंड्स के डिजायनर रोनाल्ड वान डेर केंप द्वारा बनाए गए परिधान से मैच करते हुए कैजुअल हूडी और जूते पहने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493