सुदर्शन ने रेत पर उकेरी आमिर की ‘दंगल’ छवि

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ‘दंगल’ के पोस्टर से सुपरस्टार अमिर खान के चेहरे की आकृति रेत पर उकेरी।

उन्होंने वर्सोवा समुद्र तट पर अपनी कलाकृति का यह नमूना पेश किया।

टेलीविजन चैनल ‘जी टीवी’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सुदर्शन ने ‘समुद्र तटों को स्वच्छ रखें’ संदेश के साथ बुधवार को आमिर का चेहरा रेत पर उकेरा। इस चैनल पर रविवार को ‘दंगल’ फिल्म दिखाई जाएगी।

इस आकृति को उकरने में सुदर्शन को आठ घंटे का समय लगा। अपने एक बयान में सुदर्शन ने कहा, “आमिर जैसे कलाकार के प्रति इस प्रकार सम्मान दर्शाना सौभाग्य की बात है। उनका ‘दंगल’ रेत में शुरू होता है और मेरे साथ भी ऐसा ही है।”

चैनल दर्शकों को सुपरस्टार आमिर से मिलने और बात करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

इसके लिए सोशल मीडिया और रेडियो चैनलों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें आमिर से अनूठे सवाल करने वाले प्रशंसकों को चैट शो ‘दंगल दंगल बात चली है’ की शूटिंग के दौरान मिलने का मौका मिलेगा। चैट शो का प्रसारण रविार को फिल्म दिखाए जाने के बाद होगा।

‘दंगल’ फिल्म में आमिर ने दिग्गज पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभाया है, जिन्होंने सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ते हुए अपनी बेटियों गीता और बबीता फोगाट को पहलवान बनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493