ट्रूकॉलर से साझेदारी पर इक्सिगो के यूजर 24 फीसदी बढ़े

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। अग्रणी ट्रेवल मेटासर्च कंपनी इक्सिगो ने साल 2016 के फरवरी में ट्रूकॉलर के साथ साझेदारी की थी। इस साझेदारी के बाद से इक्सिगो के यूजर के पंजीकरण की दर में 24 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। इस एकीकरण से प्रयोक्ता इस ऐप में वन टच साइन अप करने के लिए अपने ट्रूकॉलर फोन नंबर की पहचान आधारित परिचय का प्रयोग कर सकते हैं।

इक्सिगो ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नंबर आधारित ऑनबोर्डिग और सत्यापन प्रक्रिया ने यूजर की साइनअप प्रक्रिया में परेशानी को काफी कम कर दिया है। वैश्विक रूप से ट्रूकॉलर से सत्यापित सभी प्रयोक्ता इक्सिगो में साइन अप करते हुए मानवीय रूप से यूजर की जानकारियां भरने की दिक्कतों निजात पा लेते हैं, क्योंकि ट्रूकॉलर यह उनके लिए कर देता है।

इक्सिगो के सीटीओ व सह-संस्थापक रजनीश कुमार ने बताया, “ट्रूकॉलर के साथ पूरी दुनिया में मौजूद हमारे प्रयोक्ताओं को अब साइन अप करने के लिए आईएसडी कोड और मोबाइल नंबर में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) एसएमएस सत्यापन के उबाऊ चरण या कुंजी से गुजरने की कोई जरूरत नहीं होगी। यह आसान है, बस एक टच से इक्सिगो में साइन अप किया जा सकता है।”

ट्रूकॉलर के निदेशक (वैश्विक डेवलपर रिलेशंस) प्रियम बोस ने कहा, “इक्सिगो में उस वृद्धि को देखना काफी उत्साहजनक है जिसे पाने में ट्रूकॉलर के प्लेटफार्म ने सक्षम किया है।”

इक्सिगो ने लगातार अपने एक-तिहाई प्रयोक्ताओं को ट्रूकॉलर एसडीके के माध्यम से साइनअप करते हुए देखा है। ठीक ऑनबोर्डिग चरण से ही एक ट्रूकॉलर सत्यापित प्रयोक्ता होने से यह ट्रेवल मेटासर्च अपने प्रयोक्ताओं को ज्यादा वैयक्तिक और समेकित अनुभव प्रस्तुत करने में सक्षम होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493