‘सरकार 3’ से मेरी प्रतिभा निखरी : अमित साध

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अमित साध ने फिल्म ‘सरकार 3’ के लिए प्रशंसकों से मिली सराहना और प्यार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म से उनकी प्रतिभा निखरी है।

अमित ने बुधवार रात ट्विटर पर कहा, “‘सरकार 3’ से मेरी प्रतिभा निखरी है। इस फिल्म से कई लोगों को निराशा हुई होगी, लेकिन कई श्रेणियों में फिल्म ने अच्छा काम किया है।”

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में शिवाजी नागरे की भूमिका निभा चुके अभिनेता जीवन सुख और दुख को बखूबी समझते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं जिंदगी की समानता महसूस करता हूं, जीवन में खुशी और दुख दोनों हैं। मैं विनम्रतापूर्वक उन सभी के अथक प्रयास का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस फिल्म में शुरुआत से अब तक काम किया।”

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह कदमों को बेहतर और आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद।

‘सरकार 3’ एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह ‘सरकार’ फिल्म का तीसरा सीक्वल है, इसमें महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। उनके साथ रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ, मनोज बाइपायी और यामी गौतम जैसे सितारों ने भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493