बजाज ऑटो का मुनाफा 13.4 फीसदी घटा

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो के मुनाफे में 13.4 फीसदी की गिरावट आई है और यह 862.3 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान यह 996.2 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में बजाज ऑटो की आय 8.7 फीसदी घटकर 5212.8 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यह 5710.2 करोड़ रुपये थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 1153 करोड़ रुपये घटकर 904.9 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा मार्जिन 21.5 फीसदी से घटकर 18.5 फीसदी हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493