काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना मुश्किल : अर्जुन कपूर

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्हें अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अर्जुन ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, “मैंने हमेशा अपने काम को प्राथमिकता दी है। हालांकि अपने काम को प्राथमिकता देते हुए किसी रिश्ते को स्थिर बनाए रखना आसान नहीं होता। मैंने अपनी जिंदगी में अपने काम को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय दिया है, इसलिए मैं रिश्तों को समय नहीं दे पाया। लेकिन सही समय पर कोई आएगा।”

उन्होंने कहा, “मेरी जिंदगी का एक हिस्सा दर्शकों के लिए है, और दूसरा मेरे काम के लिए। मेरे साथ रिश्ता रखने वाली लड़की को लाइमलाइट में रहना पड़ेगा, भले ही वह यह चाहे या नहीं। उसे मेरे पेशे का सम्मान करना होगा और समझना होगा कि वह या मैं कोई भी इससे बच नहीं सकता।”

अर्जुन की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।

फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें अर्जुन के साथ श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493