नियमित तौर पर व्यायाम नहीं कर सकती : जो साल्डाना

लॉस एंजेलिस, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जो साल्डाना का कहना है कि वह नियमित तौर पर व्यायाम नहीं करती इसलिए वह अपने तीनों बेटों के साथ खेलती हैं।

साल्डाना का कहना है कि वह अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में संतुलन बैठाने में व्यस्त हैं इसलिए उनके पास पारंपरिक रूप से व्यायाम कर खुद को फिट रखने का समय नहीं है इसलिए वह अपने तीनों बेटों साइ, बॉवी और जेन के साथ खेलती हैं ताकि खुद को फिट रख सकें।

साल्डाना ने ‘शेप’ पत्रिका को बताया, “मैं नियमित तौर पर व्यायाम नहीं कर सकती। इसलिए मैं पौष्टिक खाना खाकर और बच्चों के साथ खेलकर इसकी भरपाई करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493